भीड़ में इंसान नही हैं
भीड़ बहुत है दुनिया में, इंसानों का टोटा है, मुश्किल घड़ी में देखा,सबका दिल छोटा है। आज़माओ उनको,जो खुद को खुदा समझते हैं थाह मिल जाएगी,उनका कद कितना छोटा है। जीवन मे कठिनाइयों से जो संघर्षरत रहता है बिना खुशामत के वही, हाथ अपना बढ़ाता है। प्रारब्ध भोग से धरती पर, कोई भी न छूटा है, ऊपरवाले तुमपर मेरा,विश्वास कभी न टूटा है। ----- पूनम त्रिपाठी 26/11/2022